पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक नाबालिग सहित दो अपराधी दो कट्टे व गांजा के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 9:49 PM
बेगूसराय पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में मुठभेड़ के बाद दो अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है
बेगूसराय/चेरियाबरियारपुर. बेगूसराय पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में मुठभेड़ के बाद दो अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. यह मुठभेड़ चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बड़वा घाट के समीप की है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चेरियाबरियारपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है. उसके साथ पकड़े गये नाबालिग से पूछताछ की जा रही है. इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, तीन गोलियां, एक खोखा व करीब दो किलो गांजा, मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने वाला एक चाबी, एक मोबाइल एवं गांजा पीने वाला चिलम बरामद किया गया है. प्रेसवार्ता में एसपी मनीष ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि बड़वा घाट के समीप स्थित शीशम के बगीचे में 6-7 अपराधी हथियार के साथ जमा हैं और अर्जुन प्रसाद नाम के व्यक्ति के घर और दुकान में डकैती करने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही मेरे निर्देशानुसार मंझौल डीएसपी के नेतृत्व में चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम जब बड़वा घाट के समीप पहुंचकर शीशम बगीचा की घेराबंदी करने लगी, तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया. बदमाशों ने पांच-छह राउंड गोली चलाई. जबाव में पुलिस ने भी चार राउंड गोली आत्मरक्षार्थ चलाई. इस दौरान पांच अपराधी फायरिंग करते हुए गंडक नदी में कूद कर फरार हो गए जबकि एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा गया है. एसपी ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने रंगदारी मांगने तथा रंगदारी के संबंध में भी जानकारी दी है. इस आधार पर अनुसंधान और आगे की कार्रवाई चल रही है. फरार होने वाले से अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा इन लोगों का एक गैंग है. जिसका संचालक रौनक सरदार है. गिरोह के सरदार सहित अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










