पासोपुर गांव में सीता-राम नाम संकीर्तन महायज्ञ का हुआ आयोजन

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 9:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पासोपुर गांव में नौ दिवसीय श्री सीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बजरंगबली के ध्वजारोहण कर किया गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पासोपुर गांव में नौ दिवसीय श्री सीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बजरंगबली के ध्वजारोहण कर किया गया. इस दौरान श्री सीताराम नाम के उद्घोष से पासोपुर गांव सहित आसपास के गांवों में भक्तिमय का माहौल बन गया. उक्त संकीर्तन में पुरूष के साथ-साथ गांव के महिलाओं की टोली भी जुट गये. भक्ति का ऐसा समां लोगों में समाया कि लोग सब कुछ भूल कर सीताराम नाम में रम गये. इसको लेकर बच्चों में भी उत्साह का माहौल देखा गया. बताते चलें कि उक्त गांव में विगत 51 वर्षों से लगातार नौ दिवसीय श्रीसीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है. उक्त आयोजन को सफल बनाने में आचार्य के रूप में रामजानकी ठाकुरबाड़ी पासोपुर सह जलगोविंद मंडल के श्रीमहंत रामाशीष दास, अजय झा, ग्रामीण रामयतन राय, राधेश्याम राय, मुनेश्वर राय, सत्यनारायण राय, सत्यनारायण पोद्दार, मनीष कुमार उर्फ कन्हैया, विनय राय, हरिशंकर राय, बचनदेव साव, राजाराम राय, अनिल राय, चंदन कुमार सहित दर्जनों युवाओं की टोली दिन रात जुटे हुए हैं. मौके पर ग्रामीण सिकंदर राय, उमेश राय, दिलीप राय, ॐ मंगलम, संजय कुमार हिटलर, रामबाबू, सहित दर्जनों महिलाओं की टोली उपस्थित थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन