Begusarai News : स्कॉर्पियो के गेट से टकरा कर सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 9:57 PM
Begusarai News : थाना क्षेत्र की रानी-दो पंचायत स्थित बेगमसराय गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र की रानी-दो पंचायत स्थित बेगमसराय गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वही एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. ठोकर इतना जबरदस्त था कि उक्त युवक के सिर के परखच्चे उड़ गये. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. कुछ ही देर में लोगों की काफी भीड़ लग गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 जाम कर दिया. सड़क जाम होते ही सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी कमल रजक का पुत्र मंजय लाल रजक के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर दो लोग दलसिंहसराय की ओर से तेघड़ा की ओर जा रहा था, बेगमसराय गांव के समीप पहुंचते ही पूर्व से खड़ी स्कॉर्पियो के गेट से टकराते ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. बाइक पलटते ही चालक सड़क के किनारे जा गिरा, वही बाइक सवार ने एनएच 28 पर जा गिरा. तेघड़ा की ओर से दलसिंहसराय की ओर जा रहा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति के सिर के परखच्चे उड़ गये. वही घटना स्थल पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद अज्ञात ट्रक व स्कॉर्पियो समेत बाइक चालक फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि उक्त मृतक व्यक्ति अपने घर मोहद्दीननगर तेतारपुर से अपने ससुराल बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था. उसी दौरान घटना घटने के बाद रानी गांव में जहां खुशी का माहौल था. देखते ही देखते खुशी मातम में बदल गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर करीब दो घंटे के बाद उक्त मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर जाम को खत्म कराया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










