बेगूसराय(नगर). माकपा की बेगूसराय और मटिहानी लोकल कमेटी का एक शिष्टमंडल जिला सचिव मंडल के सदस्य अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता से मिला. बिजली की समस्या के समाधान के लिए मांगपत्र पर वार्ता की. शिष्टमंडल मंडल में जिला पार्षद बेबी कुमारी, मटिहानी अंचल मंत्री नवल किशोर, महमूद आलम, मो काबिल अहमद, कौशल किशोर चौधरी, बबलू कुमार,अभिनंदन झा, बच्चन पासवान,अर्जुन साह,नीलमणि द्विवेदी आदि शामिल थे. बेगूसराय को अर्थिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या का निदान अविलंब करने की मांग की. वार्ता में पार्टी और शिष्टमंडल की ओर से मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का अल्टीमेटम देते हुए अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि 15 दिन के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो हमलोग कार्यालय का घेराव व आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे.
BREAKING NEWS
बिजली की समस्या को ले मिला शिष्टमंडल
बेगूसराय(नगर). माकपा की बेगूसराय और मटिहानी लोकल कमेटी का एक शिष्टमंडल जिला सचिव मंडल के सदस्य अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता से मिला. बिजली की समस्या के समाधान के लिए मांगपत्र पर वार्ता की. शिष्टमंडल मंडल में जिला पार्षद बेबी कुमारी, मटिहानी अंचल मंत्री नवल किशोर, महमूद […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement