24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा14 को आयेंगे

बेगूसराय(नगर). केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मंत्री बनने के बाद पहली बार 14 जनवरी को बेगूसराय जिला पहुंच रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मंत्री श्री कुशवाहा पत्रकार राजेश राज के बुलावे पर मंझौल में आयोजित स्टेट वॉलीवॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में समारोह में […]

बेगूसराय(नगर). केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मंत्री बनने के बाद पहली बार 14 जनवरी को बेगूसराय जिला पहुंच रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मंत्री श्री कुशवाहा पत्रकार राजेश राज के बुलावे पर मंझौल में आयोजित स्टेट वॉलीवॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में समारोह में मुख्य अतिथि के रू प में शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि मंत्री श्री कुशवाहा के आगमन को लेकर जोरदार तैयारी की गयी है. चेरियाबरियारपुर के भरखाहा चौक पर श्री कुशवाहा का विशेष नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में मनोज कुमार, संजय वर्मा, पूर्व प्रमुख उपेंद्र सिंह, रालोसपा के जिला उपाध्यक्ष अरबिंद सिंह, महिला जिलाध्यक्षा रानी कुमारी, संजू प्रिया, मो सनाउल्लह, डॉ हमंत कुशवाहा, ललन कुमार समेत अन्य लोग लगे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें