हस्ताक्षर अभियान चला एनपीएस का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

गढ़हारा : पूर्व-मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में एनपीएस के खिलाफ गढ़हारा में लगातार तीसरे दिन कार्यरत रेलवे कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. पूर्व-मध्य रेलवे मजदूर संघ हाजीपुर के सहायक मंत्री मनोज कुमार सिंह ने नयी पेंशन नीति का विरोध जताते हुए सरकार को घेरा. श्री सिंह ने सांसद, नेता व मंत्री की […]

विज्ञापन

गढ़हारा : पूर्व-मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में एनपीएस के खिलाफ गढ़हारा में लगातार तीसरे दिन कार्यरत रेलवे कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. पूर्व-मध्य रेलवे मजदूर संघ हाजीपुर के सहायक मंत्री मनोज कुमार सिंह ने नयी पेंशन नीति का विरोध जताते हुए सरकार को घेरा.

आपके शहर में

विज्ञापन
श्री सिंह ने सांसद, नेता व मंत्री की मिलीभगत से रेलवे कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नयी पेंशन नीति कर्मचारियों की हित में होती तो नेता, मंत्री व सांसद भी लेते. नयी पेंशन नीति में न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं है. वहीं पेंशन पर मंहगाई भत्ता नहीं मिलती है.
जबकि 80 से 100 वर्ष की आयु में पेंशन में वृद्धि नहीं करने समेत कर्मचारियों की विभिन्न प्रकार की मिलने वाली कई महत्वपूर्ण सुविधाओं के लाभ से वंचित करने का आरोप लगाया है. श्री सिंह ने बताया कि नयी पेंशन नीति के विरोध में देश भर में पूर्व-मध्य रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 29 फरवरी तक लगातार जारी रहेगी. मौके पर अशोक सिंह, पप्पू राय, रतन कुमार, अरशद एवं दिलीप कुमार आिद थे.
समेत दर्जनों रेल कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर नयी पेंशन नीति का विरोध जताया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन