सीएए को ले देश को िकया जा रहा गुमराह

Updated at : 17 Jan 2020 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
सीएए को ले देश को िकया जा रहा गुमराह

बीहट : आज मोदी सरकार के चलते देश पर सांप्रदायिकता व फासीवाद का खतरा है. भाजपा और आरएसएस असली सांप्रदायिक ताकत हैं. देश में अराजकता का माहौल है. ऐसी सरकार को देशहित में हटाना जरूरी है. हर स्तर पर गरीबों व मजलूमों का शोषण-दोहन किया जा रहा है. उक्त बातें भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी […]

विज्ञापन

बीहट : आज मोदी सरकार के चलते देश पर सांप्रदायिकता व फासीवाद का खतरा है. भाजपा और आरएसएस असली सांप्रदायिक ताकत हैं. देश में अराजकता का माहौल है. ऐसी सरकार को देशहित में हटाना जरूरी है. हर स्तर पर गरीबों व मजलूमों का शोषण-दोहन किया जा रहा है.

उक्त बातें भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने गुरुवार को बीहट मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित जननायक कॉ चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी समारोह एवं भाकपा के जिला परिषद संगठन सम्मेलन के अवसर पर कहीं. इन्होंने कहा कि एनआरसी, सीएए को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं. इन्होंने कहा कि रोजगार, कालाधन के बारे में सरकार कुछ नहीं बोल रही है. उन्होंने कहा कि नागरिकता किसी धर्म से जुड़ा मसला नहीं है.
उद्योगों का निजीकरण देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सरकार को सबसे खतरनाक सरकार करार दिया.
उन्होंने जनसमुदाय को लाल झंडा के साथ मिलकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की अपील की. भाकपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि पहली बार देश में धर्म के नाम पर नागरिकता देने की बात हो रही है.धर्म और राजनीति का परस्पर कोई संबंध नहीं है.मगर देश को जाति-धर्म में बांटने की साजिश कर जनता के बुनियादी सवालों से भटकाया जा रहा है.
उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा 45 साल में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है. केवल नारों से जीवन की समस्या का हल नहीं होगा,वाजिब सवालों को उठाना पड़ेगा. भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि देश आज संकट के दौर से गुजर रहा है. वहीं बिहार में डबल ईंजन की सरकार का कोई भरोसा नहीं है. जल-जीवन-हरियाली के नाम पर लूट मची है.
अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि आज इस मौके पर शहीदों के बताये रास्तों पर चलने की जरूरत है. इन्होंने कहा कि जनता सड़क पर है. लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बरौनी अंचलमंत्री रामरतन सिंह और संचालन अनिल कुमार अंजान ने किया.मंच पर जिला कार्यकारी सचिव अवधेश राय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह,पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, प्रो अरुण सहित अन्य मौजूद थे.
रोजगार व काला धन पर सरकार मौन, देश की अर्थव्यवस्था हो रही है चौपट
इप्टा के जनवादी गीतों ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का जोश
इस मौके पर लक्ष्मी यादव, विशुनदेव, रमेश शर्मा, आनंद कुमार,अमर ज्योति, रोहित, कृष्णनंदन,साहिल, किशन सहित अन्य इप्टा कलाकारों ने जनवादी गीत प्रस्तुत किया. वहीं अतिथियों के द्वारा झंडोत्तोलन के दौरान जनसेवा दल द्वारा अतिथि के रूप में अपने राष्ट्रीय महासचिव डी राजा को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया.
अतिथियों ने शहीद स्थल पर शहीदों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन निवेदित किया. इसके पूर्व एटक नेता प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में जनसेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में अपने राष्ट्रीय महासचिव की आगवानी कर कार्यक्रमस्थल तक लाया. वहीं मौके पर राजेंद्र चौधरी,जुलूम सिंह,सत्य नारायण महतों,रामाधार सिंह,भूतनाथ सिंह,अमरनाथ सिंह, दिलेर अफगन,ज्ञानी तांती, नवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन