जाम की गिरफ्त में रहा शहर पूरे दिन हलकान रहे लोग
Updated at : 24 Dec 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : बेगूसराय शहर में जाम की समस्या से लोग प्रतिदिन हलकान हो रहे हैं. सोमवार को पूरे दिन शहर जाम की गिरफ्त में रहा. एनएच 31 के हरहर महादेव चौक से लेकर लाखो तक एवं एसएच 55 से लेकर लोहियानगर ओवरिब्रज पूरी तरह से जाम रहा. लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक […]
विज्ञापन
बेगूसराय : बेगूसराय शहर में जाम की समस्या से लोग प्रतिदिन हलकान हो रहे हैं. सोमवार को पूरे दिन शहर जाम की गिरफ्त में रहा. एनएच 31 के हरहर महादेव चौक से लेकर लाखो तक एवं एसएच 55 से लेकर लोहियानगर ओवरिब्रज पूरी तरह से जाम रहा. लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक जाने पर जहां परेशानियां झेलनी पड़ी.प्रशासन को भी जाम से निजात दिलाने में पूरे दिन पसीने छूटते रहे.
खातोपुर से हरहर महादेव चौक तक निकलने में लगता है एक घंटे का समय
खातोपुर से हरहर महादेव चौक तक सफर करने में एक घंटे से भी अधिक का समय तय करना पड़ रहा है.जर्जर सड़क,बड़ी-बड़ी कंटेनर, ट्रक,टेंकलोरी की वजह से जाम रहने के कारण इन रास्तों से सफर करने वाले छोटे वाहनों को हर दिन एक ही समस्या से जूझना पड़ रहा है.
कछुए की चाल से लोहिया नगर आरओबी पर रेंगती है गाड़ियां:शहर एवं सदर प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य लाइफ लाइन लोहियानगर रेलवे ओवरब्रिज भी जाम के कहर में दिन प्रतिदिन फंसता ही जा रहा है.हर दिन आरओबी पर जाम लगना आम हो गया है.
एनएच-31 के ट्रैफिक चौक से शुरू होने वाले लोहियानगर ओवरब्रिज पर चढ़कर आर्युवेदिक कॉलेज के सामने समाप्त होने वाले ओवरब्रिज को पार करने में 20 से 25 मिनट का समय तय करना पड़ता है.ऐसे में जरूरी कार्य से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
खातोपुर चौक से हरहर महादेव चौक तक सड़क में हैं सैकड़ों गड्ढे:शहर के खातोपुर चौक से लेकर हरहर महादेव चौक के एनएच-31 की सड़कों पर ऐसे सैकड़ों बड़े-बड़े गड्ढे हैं.जिनकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार तो धीमी हो ही जाती है.इसके साथ ही इन सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को धूल,मिट्टी के बीच होकर गुजरना पड़ता है. बड़े-बड़े गहरे गड्ढे से निकलने वाली धूल लोगों के स्वास्थ्य के साथ है परिचालन को भी अस्त-व्यस्त कर देता है.
बाइपास ओवरब्रिज पर भी लगा है हाइट गेज
एनएच-31 के सुभाष चौक से बाघा, पन्हास,पंचबा, वीरपुर तक जाने के लिये बाइपास ओवरब्रिज पर भी प्रशासन के द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही हाइटगेज लगा दिया गया है.
इस वजह से बाइपास से होकर गुजरने वाली बड़ी गाड़ियों का हुजूम अब लोहियानगर रेलवे ओवरब्रिज से होकर जाने लगा है.नतीजतन लोहियानगर ओवरब्रिज पर जाम से लोग परेशान हो गये हैं.सोमवार को भी लोहियानगर ओवरब्रिज पर भीषण जाम लग गया था.जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे एवं अपने नियत समय पर विभिन्न कार्यालय जाने वाले कर्मियों का हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




