आंगनबाड़ी में मेन्यू की अनेदखी पर कार्रवाई
Updated at : 24 Dec 2019 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : सदर प्रखंड के उप प्रमुख संजीव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड सामाजिक न्याय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन एवं सेविका-सहायिका बहाली पर चर्चा हुई. सीडीपीओ प्रतिमा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेन्यू की अनदेखी करने वाली सेविकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने […]
विज्ञापन
बेगूसराय : सदर प्रखंड के उप प्रमुख संजीव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड सामाजिक न्याय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन एवं सेविका-सहायिका बहाली पर चर्चा हुई.
सीडीपीओ प्रतिमा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेन्यू की अनदेखी करने वाली सेविकाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता दिखे तो इसकी शिकायत बाल विकास परियोजना कार्यालय ग्रामीण में करें.
मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी. उप प्रमुख ने रिक्त केंद्रों पर सेविका-सहायिका बहाली की अद्यतन जानकारी मांगी. बैठक में मोहनपुर के पंसस प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, सूजा के पंसस सुरेश तांती, सांख के पंसस मो एजाज अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




