ePaper

बेगूसराय : छात्र की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

Updated at : 09 Dec 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : छात्र की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल उपद्रवियों ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिये बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के हर्रख कोठी मीरगंज मोहल्ला निवासी रामप्रकाश महतो के 22 वर्षीय पुत्र जीडी कॉलेज के छात्र विवेक कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसकी शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो […]

विज्ञापन

डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल

उपद्रवियों ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिये

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के हर्रख कोठी मीरगंज मोहल्ला निवासी रामप्रकाश महतो के 22 वर्षीय पुत्र जीडी कॉलेज के छात्र विवेक कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसकी शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. रविवार की सुबह आक्रोशित छात्रों ने एनएच 31 सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया और हंगामा किया. सभी आक्रोशित छात्रों को सदर डीएसपी राजन सिन्हा, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र झा के अलावा कई थाने की पुलिस समझाने का हर संभव प्रयास कर ही रही थी. इसी बीच बेकाबू भीड़ जिला पुलिस प्रशासन पर रोड़ेबाजी करने लगी.

इसमें सदर डीएसपी राजन सिन्हा, टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र झा समेत चार महिला पुलिसकर्मी और छह पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गये. सदर डीएसपी राजन सिन्हा को रोड़ेबाजी के दौरान उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है. वहीं टाउन थाना अध्यक्ष को भी पैर में ईंट से चोट लगी है. इसके अलावा चार महिला पुलिस बल और छह पुरुष पुलिस बल के जवान भी चोटिल हुए हैं. जिनका इलाज शहर के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. स्थिति को अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठियां भांज कर भीड़ को तितर-बितर किया. इस बीच उपद्रवियों के द्वारा लगभग तीन दर्जन से अधिक ट्रक समेत कई अन्य वाहनों के शीशे तोड़ दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन