बेगूसराय : हाइस्कूल की सीढ़ी टूटी, एक छात्रा की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : शाम्हो थाना ��्षेत्र के राजकीयकृत कल्याण सिंह इंटर विद्यालय शाम्हो में सोमवार को छत का सीढ़ी टूटकर गिर जाने से एसएस बरारी वन निवासी फूदो सिंह की 19 वर्षीया बेटी फूल कुमारी की मौत हो गयी. इस हादसे में पप्पू सिंह की बेटी पल्लवी कुमारी, संजय मिस्त्री की बेटी रानी कुमारी एवं उमाशंकर […]
विज्ञापन
बेगूसराय : शाम्हो थाना क्षेत्र के राजकीयकृत कल्याण सिंह इंटर विद्यालय शाम्हो में सोमवार को छत का सीढ़ी टूटकर गिर जाने से एसएस बरारी वन निवासी फूदो सिंह की 19 वर्षीया बेटी फूल कुमारी की मौत हो गयी.
इस हादसे में पप्पू सिंह की बेटी पल्लवी कुमारी, संजय मिस्त्री की बेटी रानी कुमारी एवं उमाशंकर सिंह की बेटी पुत्री गौरी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. घायल पल्लवी कुमारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है़
सभी छात्राएं इंटर की हैं, रजिस्ट्रेशन कराने के लिए स्कूल आयी थी़ विद्यालय में रजिस्ट्रेशन में हो रहे विलंब के कारण उक्त चारों छात्रा सीढ़ी के सहारे छत पर चली गयी. कुछ देर तक वहां बैठने के बाद उक्त सभी छात्रा छत से नीचे उतरने लगी. इसी दौरान अचानक सीढ़ी टूटकर गिर गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










