बेगूसराय,बीहट, खोदावंदपुर, मटिहानी और चेरियाबरियारपुर में हुईं घटनाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : जिले में अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत हो गयी. इन इलाके में घटना के बाद जहां मातमी सन्नाटा पसर गया1 वहीं पीडि़त परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इन दिनों सड़क हादसे में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों में हमेशा दहशत का माहौल बना रहता है. गड्ढे में कार पलटने […]
विज्ञापन
बेगूसराय : जिले में अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत हो गयी. इन इलाके में घटना के बाद जहां मातमी सन्नाटा पसर गया1 वहीं पीडि़त परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इन दिनों सड़क हादसे में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों में हमेशा दहशत का माहौल बना रहता है.
गड्ढे में कार पलटने से चालक की मौत :
बेगूसराय. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएच 55 स्थित बेगूसराय -रजौड़ा के बीच में सड़क हादसे में कार चालक खगडि़या जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के ओलापुर गांव निवासी रामशरण शर्मा के 21वर्षीय पुत्र अमन कुमार की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त चालक कार लेकर मंझौल से बेगूसराय की ओर आ रहा था.
इसी क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी. जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
ट्रक के धक्के से स्कूली छात्रा की मौत :बीहट . बरौनी रिफाइनरी ओपी क्षेत्र में ट्रक के धक्के से गुरुवार की शाम एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी.मृत छात्रा की पहचान केशावे वार्ड-सात निवासी सागर यादव की उन्नीस वर्षीया पुत्री छोटी कुमारी के रूप में की गयी है.
वहीं इस हादसे में मृतक के साथ जा रही केशावे निवासी रामप्रकाश चौरसिया की पत्नी छोटी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी, वहीं कमलदेव भगत का पुत्र नीतीश कुमार आंशिक रूप से घायल हो गया.मृत छात्रा छोटी कुमारी उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय केशावे में आठवीं कक्षा की छात्रा थी.
मामले की जानकारी मिलते ही मृत छात्रा के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे.उनके करुण विलाप से उपस्थित लोगों की आंखें भर गयी.मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा छोटी कुमारी, छोटी देवी और नीतीश कुमार पैदल ही स्थानीय धत्ता मोड़ स्थित दुकान जा रहे थे.
उसी दौरान केशावे स्थित विश्वकर्मा चौक के पास तेज और अनियंत्रित गति से धत्ता मोड़ की तरफ जा रही अज्ञात ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी और फरार हो गया. इस हादसे में जहां छोटी कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.वहीं छोटी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल बेगूसराय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.
घटना से गुस्साये लोगों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर धत्तामोड़ को जाम कर दिया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बरौनी रिफाइनरी ओपी अध्यक्ष विवेक भारती घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और जाम हटाने को लेकर समझाया-बुझाया.
लेकिन ग्रामीण बरौनी सीओ को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गये.समाचार भेजे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था. मौके पर केशावे उप मुखिया निखिल कुमार, विवेका कुमार, विक्रांत कुमार, हरिनंदन यादव, एकलव्य कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
बिजली पोल से टकराया बाइक सवार, गयी जान :मटिहानी. थाना क्षेत्र के चाक निवासी रवींद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार का चाक गांव से सटे गुप्ता लखमिनिया बांध पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.
मटिहानी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के क्रम में राजा कुमार बिजली के पोल में टकराने से बुरी तरह घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




