अभियान चला पार्टी को करें मजबूत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल : भाजपा का संगठन पर्व 2019 के अवसर पर सोमवार को साहेबपुरकमाल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें विधानसभा स्तरीय सभी शक्ति केंद्र प्रमुख तथा पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपा नेता अमर कुमार सिंह के तरवन्ना गांव स्थित आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पश्चिम मंडल अध्यक्ष जनार्दन पटेल ने की. […]
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल : भाजपा का संगठन पर्व 2019 के अवसर पर सोमवार को साहेबपुरकमाल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें विधानसभा स्तरीय सभी शक्ति केंद्र प्रमुख तथा पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपा नेता अमर कुमार सिंह के तरवन्ना गांव स्थित आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पश्चिम मंडल अध्यक्ष जनार्दन पटेल ने की.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला सदस्यता अभियान समिति प्रभारी सह खगड़िया के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2020 को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया.
प्रत्येक पंचायत में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया. इन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान का कार्य संपन्न कर लेना है. उन्होंने सदस्य बनाने के तरीके की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी.
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य साहेबपुर कमाल विधानसभा सभा क्षेत्र में पूर्व से मौजूद सदस्य के अनुपात में दोगुना सदस्य बनाने का है. इसके लिए सभी पंचायतों के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं अन्य कार्यकर्ताओं को अपने सभी बूथों पर कम से कम चार सक्रिय सदस्य बनाएं. बैठक में जिला महामंत्री राजेश अंबष्ठ, रणवीर सिंह, इंदू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, ललन सिंह,सत्येंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, रामरतन शर्मा, रामदेव पटेल, राजन गुप्ता, सुबोध साह, कुमार गौरव सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन