बिहार राज्य कबड्डी टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन

Updated:
विज्ञापन

बीहट : बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के द्वारा आयोजित 43वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला कबड्डी संघ की तीन खिलाड़ियों रेमी कुमारी, कोमल कुमारी , सरिता कुमारी का चयन बिहार राज्य कबड्डी टीम के लिए किया गया है. उक्त जानकारी जिला कबड्डी के सचिव श्याम नंदन सिंह […]

विज्ञापन

बीहट : बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के द्वारा आयोजित 43वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला कबड्डी संघ की तीन खिलाड़ियों रेमी कुमारी, कोमल कुमारी , सरिता कुमारी का चयन बिहार राज्य कबड्डी टीम के लिए किया गया है. उक्त जानकारी जिला कबड्डी के सचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल ने दी.उन्होंने बताया कि आगामी 11-14जुलाई तक बिहार राज्य कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 66वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार का नेतृत्व करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
खिलाड़ियों के चयन पर जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक सह जिलाधिकारी बेगूसराय राहुल कुमार,अध्यक्ष सह आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष सह नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह,जिला खेल पदाधिकारी आशीष आनंद, संरक्षक प्रमोद सिंह, राजकुमार सिंह राजू, भूमिपाल राय पूर्व विधान पार्षद, सहकारिता बैंक के चेयरमैन नरेंद्र कुमार घनकु, उपाध्यक्ष संजय कुमार ललन, रामसागर सिंह नेता,सचिव श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल,सह सचिव परमानंद सिंह, सरोज कुमार,पवन कुमार,रामविलास सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ कुंदन कुमार, विपिन कुमार राज आदि ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन