दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार राहगीर से लूटी बाइक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बलिया : डंडारी थाना क्षेत्र के बलिया-डंडारी पथ पर प्रतारपुर ढाला के समीप गुरुवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने एक राहगीर को गोली मार घायल कर उसकी बाइक लूट ली. घायल राहगीर की पहचान समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के कुआ गांव निवासी रामदेव यादव के 35 वर्षीय पुत्र घूरन यादव के रूप में […]
विज्ञापन
बलिया : डंडारी थाना क्षेत्र के बलिया-डंडारी पथ पर प्रतारपुर ढाला के समीप गुरुवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने एक राहगीर को गोली मार घायल कर उसकी बाइक लूट ली. घायल राहगीर की पहचान समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के कुआ गांव निवासी रामदेव यादव के 35 वर्षीय पुत्र घूरन यादव के रूप में की गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जाता है कि घायल घुरन यादव अपने मौसेरे भाई बंकर यादव के पुत्र दिनेश यादव के साथ बलिया थाना क्षेत्र के फुलबड़िया निवासी सिपाही यादव के यहां ससुराल आये थे.
जहां से गुरुवार को वे डंडारी-बखरी के रास्ते बिथान अपने गांव जा रहे थे. इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने लखमिनियां रेलवे स्टेशन चौक से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया. अपराधियों ने नुरजमापुर रेलवे गुमटी के समीप रुकने को भी कहा.
जिस पर राहगीर ने कुछ शंका होने पर गाड़ी की गति तेज कर दी. इस पर युवक का पीछा करते-करते अपराधी बलिया-डंडारी पथ पर प्रतारपुर ढाला के समीप ओवरटेक कर बाइक चालक को गोली मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक जमीन पर गिर गये. इसके बाद अपराधी घायल युवक की मोटरसाइकिल लेकर डंडारी की ओर फरार हो गये. जिसके बाद वहां पहुंचे अन्य राहगीरों ने घटनास्थल पर रुक कर इसकी सूचना डंडारी पुलिस को दी.
सूचना पर डंडारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए पीएचसी बलिया लाया. जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया. अस्पताल पहुंचे घायल युवक को स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण पैदल ही इमरजेंसी रूम तक जाना पड़ा .
बताया जाता है कि लूट की गयी पल्सर मोटरसाइकिल घायल युवक के भतीजे को ससुराल में उपहार स्वरूप मिला था. जिसे लेकर वह अपने ससुराल फुलबड़िया आया था.थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि राहगीरों ने घटना की सूचना दी .सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन