17 निजी क्लिनिक व जांच घरों को बंद करने का निर्देश

Updated at : 07 May 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
17 निजी क्लिनिक व जांच घरों को बंद करने का निर्देश

बेगूसराय : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा जारी की गयी जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2019 के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करना जिले के 17 निजी क्लिनिक एवं जांच घरों को महंगा पड़ गया है. इस बाबत बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा इन 17 निजी क्लिनिक व जांच घरों को बंद करने का […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा जारी की गयी जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2019 के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करना जिले के 17 निजी क्लिनिक एवं जांच घरों को महंगा पड़ गया है.

इस बाबत बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा इन 17 निजी क्लिनिक व जांच घरों को बंद करने का नोटिस दिया गया है. इतना ही नहीं पर्षद ने साफ तौर पर कहा कि 10 मई तक अपनी इकाई को बंद कर लें, अन्यथा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कठोर कार्रवाई की जायेगी.
समाहरणालय स्थित कारगिल विजयसभा भवन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली- 2016 के प्रावधानों के अनुपालन संबंधित जिला टास्क फोर्स की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि पर्षद के निर्देश का पालन करना बेहद जरूरी है.
इन क्लिनिकों को भेजा गया नोटिस
डॉ पीके राय, अशोक नगर, पोखड़िया
एसएस मेटरिनटी हॉस्पिटल, प्रमिला चौक
आरबीएस हॉस्पिटल, कस्बा तेघड़ा
शबनम हॉस्पिटल, देवना चौक
डॉ मोहन मंजुल, नेत्र ज्योति आइ हॉस्पिटल, डाक बंगला रोड
डॉ धीरज कुमार, सिटी डेंटल हॉस्पिटल, डाक बंगला रोड
डॉ एके चौधरी, पीपल निर्संग होम, काली स्थान चौक
डॉ कृष्ण कुमार, चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, काली स्थान चौक
डॉ राम प्रवेश, प्रसाद डेंटल एवं मैक्सिल ऑफिसियल हॉस्पिटल, काली स्थान चौक
लोटस आइ हॉस्पिटल, सेंट्रल बैंक, काली स्थान चौक
डॉ मीनू माया एवं डॉ तलवीर आलम, गायत्री हॉस्पिटल, बलिया
डॉ अमोद कुमार, बच्चा हॉस्पिटल, बलिया बाजार
आनंद नर्सिंग होम, स्टेशन रोड, बलिया
डॉ राजीव कुमार राय, डॉ सीमा राय, मेस नर्सिंग होम, बेगूसराय -डॉ दिनेश प्रसाद सिंह, साइटो पैथो लैब, काली स्थान चौक
-डॉ एसएन सिंह, डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर, पंकज डायग्नोस्टिक, प्रमिला चौक
-बेगूसराय पैथो सेंटर, बेगूसराय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन