थाना क्षेत्र के सीमांकन के विवाद में घंटों पड़ा रहा शव

बरौनी (नगर) : बरौनी-तिलरथ रेलखंड पर बुधवार की सुबह राजवाड़ा गुमटी के समीप पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन के समीप गड्ढे में करीब पचास वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी बरौनी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल और […]
बरौनी (नगर) : बरौनी-तिलरथ रेलखंड पर बुधवार की सुबह राजवाड़ा गुमटी के समीप पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन के समीप गड्ढे में करीब पचास वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी बरौनी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल और शव का निरीक्षण किया.
शव व स्थल का निरीक्षण के उपरांत जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस जगह लाश पड़ी हुई है. वह रेलवे पुलिस क्षेत्र में नहीं आता है. बल्कि सिविल पुलिस क्षेत्र में है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव और स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद बरौनी थाने की पुलिस ने भी स्थल सिविल पुलिस क्षेत्र में नहीं पड़ने की कही और वापस लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




