ePaper

बेगूसराय : गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Updated at : 15 Apr 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग, पत्नी  की मौत, पति गंभीर

गढ़पुरा (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में शनिवार की रात गैस सिलिंडर के रिसाव से घर में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से जहां पत्नी की मौत हो गयी, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत महिला उमाशंकर की पत्नी लक्ष्मी देवी बतायी गयी है. वहीं घायल उमाशंकर […]

विज्ञापन

गढ़पुरा (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में शनिवार की रात गैस सिलिंडर के रिसाव से घर में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से जहां पत्नी की मौत हो गयी, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत महिला उमाशंकर की पत्नी लक्ष्मी देवी बतायी गयी है.

वहीं घायल उमाशंकर शहर के निजी अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम दंपती कोरैय बाबा स्थान स्थित चैती दुर्गास्थान से नवरात्र के अवसर पर पूजा-अर्चना कर घर आये थे. रात्रि में भोजन बनाने के क्रम में गैस लीकेज होने के कारण आग लग गयी. पत्नी को बचाने पहुंचा पति भी आग की चपेट में आ गया. शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे, तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी.

पति गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसे लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. सूचना पाकर गढ़पुरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन