थ्रेसर की चिनगारी से गेहूं के खेत में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

बरौनी (नगर). बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत के पिपरा पकठौल रोड में कौआ टाल पुल के पास गेहूं की दौनी कर रहे थ्रेसर से निकली चिनगारी के कारण रंजीत यादव के गेहूं के खेत में आग पकड़ ली. आग लगने की खबर से किसानों में अफरा-तफरी मच गयी. किसान बिट्टू कुमार व समाजसेवी मुकेश […]

विज्ञापन

बरौनी (नगर). बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत के पिपरा पकठौल रोड में कौआ टाल पुल के पास गेहूं की दौनी कर रहे थ्रेसर से निकली चिनगारी के कारण रंजीत यादव के गेहूं के खेत में आग पकड़ ली. आग लगने की खबर से किसानों में अफरा-तफरी मच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
किसान बिट्टू कुमार व समाजसेवी मुकेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बरौनी अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही बरौनी दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पहुंच कर आग पर समय रहते पूरी तरह से काबू पा लिया. किसानों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो व्यापक क्षति होती. हालांकि कोई विशेष क्षति होने की सूचना नहीं है. उसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली.
विदित हो कि तीन साल पहले भी उसी जगह पर गेहूं के खेत में भयंकर अगलगी की घटना हुई थी..मौके पर राकेश रोशन, मुखिया बबलू साव, उपमुखिया प्रवीण कुमार, हरिनाथ राय, रामानंद, मुकेश महतो,कन्हैया राय, रवि कुमार, संतोष कुमार, बिट्टू कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन