बखरी में अलाव की चिनगारी से 23 घर जले

Updated:
विज्ञापन

बखरी : बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के चकहमीद पंचायत स्थित बहोरचक महादलित टोला के वार्ड नंबर- 07 में आग लगने से 23 घर जलकर राख हो गये. आग लगने का कारण अलाव से निकली चिनगारी बताया जा रहा है. इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. पंचायत की मुखिया गीता […]

विज्ञापन

बखरी : बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के चकहमीद पंचायत स्थित बहोरचक महादलित टोला के वार्ड नंबर- 07 में आग लगने से 23 घर जलकर राख हो गये. आग लगने का कारण अलाव से निकली चिनगारी बताया जा रहा है. इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. पंचायत की मुखिया गीता देवी ने बताया कि अगलगी की सूचना सीओ को दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस घटना में रामविलास सदा पिता राम देव सदा, छोटू सदा पिता राम देव सदा, अर्जून सदा राम कृत सदा, तेजो सदा, रतन सदा, मंगली देवी, बुटन सदा, नरेश सदा, ललकू सदा, कुंवर सदा सहित अन्य लोगों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गये.
मुखिया ने बताया कि इस घटना में घर के अंदर रखे फर्नीचर, वस्त्र, अनाज, जेवरात व पांच बकरियां जल कर मर गयी. देर रात अचानक आग लगने की शोर होने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. रो-रो कर पीड़ित परिवार का हाल बुरा है. वहीं अंचलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी .
अग्नि कांड के बाद पीडि़तों के बीच समाज के लोगों का आना शुरू हो गया. इस घटना के बाद भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, उपाध्यक्ष संजीत कुमार, पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद हलीम , उप मुखिया अमरजीत महतो आदि ने बताया कि सभी पीड़ितों को तत्काल रहने -सहने की व्यवस्था की जाये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन