नवविवाहित दंपति से आभूषण व नकदी की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर-गुआवाड़ी पथ पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम छौड़ाही : ओपी क्षेत्र के चेरियाबरियारपुर-गुआवाड़ी-नारायणपीपड़ पथ पर गुरुवार को दिनदहाड़े गुआवाड़ी पुल के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर नवविवाहित दंपती से बाइक, मोबाइल, नकदी एवं आभूषण लूटकर फरार हो गये. घटना उस हुई, जब नव दंपती बाइक से छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ […]
विज्ञापन
चेरियाबरियारपुर-गुआवाड़ी पथ पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
छौड़ाही : ओपी क्षेत्र के चेरियाबरियारपुर-गुआवाड़ी-नारायणपीपड़ पथ पर गुरुवार को दिनदहाड़े गुआवाड़ी पुल के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर नवविवाहित दंपती से बाइक, मोबाइल, नकदी एवं आभूषण लूटकर फरार हो गये. घटना उस हुई, जब नव दंपती बाइक से छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ गांव के महेंद्र राय के यहां ससुराल आ रहे थे. पीड़ित बरौनी गांव निवासी नंदु कुमार ने बताया कि वह नागपंचमी के अवसर पर अपने गांव से बाइक से नारायणपीपड़ ससुराल के लिए चला था.
चेरिबरियारपुर बाजार से सीधे गुआवाड़ी के रास्ते आ रहे थे. गुआवाड़ी पुल पार करते ही लगभग पांच सौ मीटर उत्तर तीखे मोड़ पर पूर्व से घात लगाये एक बाइक पर सवार दो अपराधी हथियार के बल पर रोक लिया और बाइक छीन लिया. इस दौरान अपराधियों ने दो मोबाइल, लगभग चार हजार रुपये नकद तथा पत्नी रुचि कुमारी के गले से मंगल सूत्र सहित अन्य आभूषण लूटकर कुंभी की ओर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर ओपी अध्यक्ष सिंटू झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना की विभिन्न पहलुओं की जांच कर मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










