रेल मंत्रालय के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : अगस्त से शुरू होने वाली रेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन परीक्षा का केंद्र 1200 से 1500 किलोमीटर दूर किये जाने के विरोध में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रजौड़ा चौक पर प्रदर्शन किया. साथ ही रेलमंत्री पीयूष गोयल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. परीक्षा केंद्र नहीं बदले जाने […]

विज्ञापन

बेगूसराय : अगस्त से शुरू होने वाली रेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन परीक्षा का केंद्र 1200 से 1500 किलोमीटर दूर किये जाने के विरोध में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रजौड़ा चौक पर प्रदर्शन किया. साथ ही रेलमंत्री पीयूष गोयल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. परीक्षा केंद्र नहीं बदले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. प्रदर्शन बाद में सभा में तब्दील हो गयी, जिसे संबोधित करते हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय और जिला संयोजक रमन शार्दूल ने कहा कि रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण 47 लाख विद्यार्थी त्राहिमाम कर रहे हैं. साजिश के तहत विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र 1500 किलोमीटर दूर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इतनी दूर आने-जाने में विद्यार्थियों को औसतन 5000 रुपये खर्च आयेंगे. दूरगामी ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा. मध्यम वर्गीय विद्यार्थी जो ट्यूशन पढ़ा कर किसी तरह अपनी पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए 5000 रुपये की बड़ी रकम जुटाना मुश्किल है. इसके खिलाफ हमारा संगठन चुप नहीं बैठेगा. उग्र आंदोलन का आगाज होगा. अगर परीक्षा केंद्र बदला नहीं गया तो हमारा संगठन विद्यार्थियों के साथ मिलकर सड़क जाम करने और रेल रोकने का काम करेगा. प्रदर्शन का नेतृत्व बेगूसराय फ्रेंड्स ऑफ आनंद के सदर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया. मौके पर सदर प्रखंड संयोजक नीतीश नंदन, मुरारी सिंह, सदर प्रखंड सचिव सिकंदर पोद्दार, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारद्वाज, नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सिंह, सोनू कुमार, मोनू कुमार, गोलू कुमार, राहुल कुमार, सत्यम कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन