Advertisement
उमाकांत हत्याकांड में दस लोगों को किया नामजद
मृतक के भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी मटिहानी : रामदीरी रामनगर निवासी उमाकांत सिंह हत्या मामले में जिला पार्षद, मुखिया सहित दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी मृतक के भाई रामाकांत सिंह के बयान पर मटिहानी थाने में दर्ज हुई है. इसमें स्व टूना सिंह के पुत्र रमन […]
मृतक के भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मटिहानी : रामदीरी रामनगर निवासी उमाकांत सिंह हत्या मामले में जिला पार्षद, मुखिया सहित दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी मृतक के भाई रामाकांत सिंह के बयान पर मटिहानी थाने में दर्ज हुई है.
इसमें स्व टूना सिंह के पुत्र रमन सिंह, स्व छतीस सिंह के पुत्र जिला पार्षद झुना सिंह, स्व मुन्ना सिंह के पुत्र मुखिया अभय सिंह, स्व सारंधर सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह सभी रामनगर टोला निवासी, भवानंदपुर टोला निवासी रामशरण सिंह के पुत्र बुधन सिंह, गोलू सिंह, स्व शंतु सिंह के पुत्र अशोक सिंह, रामनाथ सिंह के पुत्र कारी सिंह, लभरचक निवासी मुसो सिंह के पुत्र कुंदन सिंह तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र पिंटू सिंह को नामजद किया गया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement