बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, गौरा में पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित बलमचक गांव के समीप पुल के पास बाइक दुर्घटना में धोरैया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी स्व प्रकाश शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र आशुतोष आर्यन की मौत हो गयी.

विज्ञापन

झारखंड से कुश्ती प्रतियोगिता देखकर वापस आ रहा था गौरा गांव निवासी आशुतोष धोरैया. बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित बलमचक गांव के समीप पुल के पास बाइक दुर्घटना में धोरैया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी स्व प्रकाश शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र आशुतोष आर्यन की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह झारखंड के कोरियाना से कुश्ती प्रतियोगिता देखकर वापस आ रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के समय वहां से गुजर रहे धोरैया उत्तरी के जिला परिषद सदस्य मो रफीक आलम ने मानवता का परिचय दिखाते हुए दुर्घटना को देख तुरंत उसे अपने कार से धोरैया अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. जिप सदस्य ने बताया कि मायागंज अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोगों ने जिप सदस्य की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है. हालांकि, जख्मी युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन