अवैध हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकसिया गांव से पुलिस ने अपराध की योजना बनाते एक युवक को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के चकसिया गांव से पुलिस ने अपराध की योजना बनाते एक युवक को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस द्वारा की जा रही विशेष छापामारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के रानीकित्ता गांव के समीप विलासी नदी के पुल पर कुछ युवकों को बैठा देखा गया. पुलिस ने शक के आधार पर उन लोगों से पूछताछ करने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही सभी युवक भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया और उनकी तालाशी ली गयी. तालाशी के क्रम में युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस एवं एक चाकू बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक चकसिया गांव के दामोदर पासवान का पुत्र गुलशन कुमार है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. उनके साथ अन्य युवकों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन