पार्टी से हर घर को जोड़ने में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामनारायण

Updated:
विज्ञापन

भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यशाला नगर कार्यालय में मंगलवार को हुआ.

विज्ञापन

बांका. भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यशाला नगर कार्यालय में मंगलवार को हुआ. पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि सदस्यता अभियान में नये लोगों को जोड़ा गया, जिमसें महिला व युवा भी बड़ी संख्या में जुटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से देश के युवा और महिला वर्ग काफी खुश है. रोजगार के जो नये अवसर केंद्र की मोदी सरकार में मिले हैं, वह पहले की सरकार में नहीं मिल पायी थी. सदस्यता अभियान कार्यकर्ता के लिए पर्व जैसा होता है. इस पर्व में देश के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है. पूर्व मंत्री ने कहा कि सक्रिय सदस्य जोड़ने वाले अभियान में बांका विधानसभा के कार्यकर्ता और तेजी लाएं, ताकि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बन सकें. पार्टी से हर घर को जोड़ना है. कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान में जुटे रहें. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, अजय दास, सुभाष साह, सुरेश चैधरी, मुकेश सिन्हा, मनमोहन दास, सुनील चटर्जी, बिकास चैरसिया, अभिनाश सिंह, अभिजीत आनंद, पंकज दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन