22 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने 22 लीटर देसी शराब के साथ झारखंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने 22 लीटर देसी शराब के साथ झारखंड की एक महिला को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार शाम करीब 4:45 बजे गश्ती के दौरान की गयी. जानकारी के अनुसार, नवादा बाजार सहायक थाना के पीटीसी कमलेश यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान फुलवरिया की ओर से दो प्लास्टिक के थैले लेकर आ रही एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगी. संदेह होने पर महिला पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके थैलों से कुल 22 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार महिला की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा थाना क्षेत्र के खानीचक निवासी वकील पासवान की पत्नी साखो देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. पूछताछ के क्रम में महिला ने स्वीकार किया कि वह झारखंड से कम कीमत पर शराब लाकर बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक दाम पर बेचने का कार्य करती थी. पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर महिला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन