Banka News : दुर्घटना में युवती व उसका मंगेतर हुआ घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर राधानगर बाजार के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन
कटोरिया.
कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर राधानगर बाजार के निकट बुधवार की शाम हुई बाइक दुर्घटना में युवती व उसका मंगेतर जख्मी हो गये. भागलपुर निवासी केडी महतो की पुत्री सीता कुमारी (30वर्ष) व उसके मंगेतर सह भागलपुर निवासी परशुराम मंडल के पुत्र अमित कुमार (30वर्ष) इस दुर्घटना में घायल हुए हैं. रेफरल अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी सीता कुमारी व अमित कुमार का एक सप्ताह पहले ही इंगेजमेंट हुआ है. दोनों बाइक से देवघर घूमने जा रहे थे. राधानगर बाजार के निकट अचानक बाइक के सामने आये कुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.पड़ोसी के घर में मवेशी घुस जाने के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल
कटोरिया.
कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत खांड़ीपर गांव में बुधवार की शाम पड़ोसी के घर में मवेशी के घुस जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घायलों में एक पक्ष से खांड़ीपर गांव निवासी राजेंद्र यादव की पत्नी जसवंती देवी (38वर्ष) व उसकी भतीजी सोनी कुमारी (15वर्ष) शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से परदेश यादव की पत्नी रूकमिणी देवी (42वर्ष) व पुत्री नंदनी कुमारी (22वर्ष) घायल हैं. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन