पैक्स मतदाता सूची से नाम गायब होने पर मतदाताओं में आक्रोश
पैक्स मतदाता सूची से नाम गायब होने पर मतदाताओं में आक्रोश
नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के नौला पंचायत के दो दर्जन से अधिक पैक्स के मतदाताओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मतदाता सूची से नाम गायब होने पर आक्रोश जताया. मतदाताओं ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा चुनावी राजनीति साजिश के कारण पैक्स वोटर लिस्ट से नाम काटकर हटा दिया है. जबकि हमलोग वास्तविक में किसान व पैक्स के मतदाता हैं. स्थानीय पंकज यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से दावा आपत्ति कर पैक्स मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मांग की है. जिसमें गुलाब यादव, सजंय यादव, रूपेश कुमार, उमाशंकर, रमेश्वरी यादव, पंकज यादव, नरगिस राखी, लीला देवी सहित अन्य लोग शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए