दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Updated:
विज्ञापन

जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. यहां दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. शव का पोस्टमार्टम करने के बाद एफएसएल टीम ने भी हर बिंदु पर जांच के लिए सैंपल कलेक्ट कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की हर बिंदु को बारीकी से जांच करने के लिए स्थानीय थाना को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जानकारी के अनुसार, अपने नानी घर आई दो वर्षीय बच्ची शुक्रवार को दिन के करीब 10 बजे अपने घर के पास ही खेलते हुए गायब हो गयी. कुछ देर के बाद उसकी मां खाना खाने के लिए खोजने लगी, लेकिन बच्ची नहीं मिली. जिसके बाद खोजबीन शुरु की गयी, लेकिन उसके बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों का संदेह हुआ कि बच्चा चोर ने चोरी कर ली. इसके बाद परिजनों ने थाना को सूचना दी. वहीं शाम को सुईया में एक बच्ची के मिलने की सूचना मिलने पर परिजनों ने जाकर वहां देखा, लेकिन वह बच्ची नहीं थी, जिससे परिजन काफी परेशान थे. इसी क्रम में देर रात्रि सूचना मिली कि गांव में ही सड़क के किनारे बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है. इस पर परिजन वहां पहुंच कर बच्ची के शव को लेकर थाना गये. परिजन के द्वारा संदेह जताया जा रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. इसके बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जिसमें पुलिस ने दो नाबालिगों को भी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का सुराग मिलने पर निरुद्ध कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन