100 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

100 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दो शराब तस्करों को 100 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुअनि आदित्य कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि गश्ती के क्रम में सूचना पर सौताडीह झगड़ाहवा पुल के पास वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक पर बोरा लेकर एक व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. उसके बाद बोरे की तलाशी में 40 लीटर व डिक्की से 20 लीटर शराब मिली. बाइक चालक तरीमांजगांय गांव निवासी बबलू यादव को गिरफ्तार कर बाइक व शराब जब्त की गयी. वहीं शराब तथा गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाने के क्रम में सौताड़ीह नहर चौमुहाने पर 40 लीटर शराब के साथ घोघा गांव निवासी रूपेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया. दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन