दो दर्जन किसानों ने ली प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति की सदस्यता
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड (पीवीसीएस) बांका के द्वारा सोमवार को समुखिया पंचायत में किसानों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति किसानों के लिए वरदान
बांका. प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड (पीवीसीएस) बांका के द्वारा सोमवार को समुखिया पंचायत में किसानों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें दो दर्जन से अधिक किसानों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़ने के बाद किसानों को कई फायदे होंगे. इसमें किसान सीधे तौर पर उत्पादित सब्जी को समिति के पास बेच पायेंगे. साथ ही किसानों को उचित दर पर बीज, उर्वरक आदि मुहैया कराया जायेगा. किसानों से क्रय किये गये सब्जी को कोल्ड स्टोरेज में रखा जायेगा. विभाग इस दिशा में सक्रीय है और जल्द ही यहां कोल्ड स्टोरेज बनाया जायेगा. इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गयी है. ऐसे में किसान समिति से जुड़कर उत्पादित सब्जी का विक्रय कर बेहतर आमदनी करेंगे. सरकार की यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित होने वाला है. समिति अध्यक्ष ने किसानों से अपील करते हुए सदस्यता ग्रहण की बात कही. और सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने की अपील की.वहीं बीसीओ अनुपम कुमार ने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है. इस मौके पर मुखिया विमल सोरेन, किसान ब्रजेश कुमार, खुशबू कुमारी, सिंचिया कुमारी, पप्पू चौधरी, सुरेश साह, विद्याभूषण, चिगो मांझी, महेश राय, दिलीप कुमार, भोला मांझी, यदु मांझी सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन