दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jan 2025 7:55 PM
दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
पंजवारा. नेहरू युवा केंद्र बांका के तत्वावधान में नेहरू महिला मंडल द्वारा प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया. दूसरे दिन क्षेत्र के युवाओं ने कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता में भाग लिया. बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता के कई मुकाबले काफी रोचक हुए. प्रतियोगिता समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका माया मिश्रा एवं नेहरू महिला मंडल के अध्यक्ष गरिमा भारती ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबला के विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया. मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है, खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है, खेल हमारे जीवन का बहुमूल्य अंग है. इस मौके पर पीएसआई रवि किशन कुमार, विद्यालय के शिक्षक रूपेश रंजन, पिंकू कुमारी, उज्ज्वल कुमार, जनरल जिया, मान सिंह, रंजीत तिवारी, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










