विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
बाराहाट. भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर खड़हारा पावर ग्रीड के समीप कोहिनूर बस से पुलिस ने साढ़े पच्चीस लीटर विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक बाराहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोहिनूर बस से शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप लेकर गुज़रने वाली है. सूचना सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने खडहारा के समीप भागलपुर जा रही कोहिनूर बस को रोक कर तलाशी ली. पुलिस को बस के डिक्की से दो बेग से करीब साढ़े पच्चीस लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. बस के चालक एवं उपचालक से पूछताछ में दोनों कारोबारी की पहचान कराने पर पुलिस ने दोनों कारोबारी को हिरासत में ले लिया. जिसके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




