मामूली विवाद में दो भाई के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो भाई के साथ मारपीट

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में मामूली विवाद में दो भाईयों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में पिंटू यादव अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ धान तैयारी कर रहे थे. इस दौरान उसके छोटे भाई कारू यादव ने धूल उड़ने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब पिंटू यादव और उसकी पत्नी विरोध किया तो कारू यादव और उसकी पत्नी सीमा देवी ने लाठी डंटा के साथ पिंटू यादव के साथ मारपीट करने लगा. जिससे पिंटू यादव का सिर फूट गया और एक हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पति के साथ मारपीट होते देख जब बचाने के लिये उसकी पत्नी दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट किया गया. जिसके बाद जख्मी अवस्था में दंपति थाना पहुंची. जहां से पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. घटना को लेकर जख्मी पिंटू यादव ने अपने ही छोटे भाई कारू यादव और उसकी पत्नी सीमा देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन