सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ओड़ैय गांव के बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के ओड़ैय गांव के बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने उक्त गांव निवासी रोहित कुमार व प्रवीण शर्मा का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि सोमवार की संध्या अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर खरीदारी के लिए भागलपुर जिला के सजौर गांव जा रहा था. इसी दौरान सजौर थाना क्षेत्र के भंडारवन गांव के समीप बीच सड़क पर अवस्थित स्पीड ब्रेकर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें दोनों गिरकर जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन