अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक दो व्यक्ति जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खड़ौंदा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के खड़ौंदा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र खड़ौंदा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर रेफर कर दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर से भी उसकी बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत लश्करा गांव निवासी भारत यादव अपने भतीजा बमबम यादव के साथ बाइक से अपनी बच्ची के लिए शादी को लेकर लड़का देखने के लिए नकटी गांव जा रहा था. इसी क्रम में खड़ौंधा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन