अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

शहर के जगतपुर मोहल्ला के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.

विज्ञापन

बांका. शहर के जगतपुर मोहल्ला के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जबकि पुलिस वाहन को देखकर चालक ने अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद ट्रैक्टर को थाना लाया गया. जहां आगे की कार्यवाही के लिए खनन विभाग को जानकारी दी गयी है. — गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से गत दिनों गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि गत दिनों लड़की के परिजन ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर लड़की गायब होने का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए लड़की को बरामद करते हुए आगे की कार्यवाही के लिए आज न्यायालय में पेश किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन