कसियनमा मोड़ पर टोटो-बाइक की सीधी टक्कर, बाइक चालक और महिला गंभीर रूप से घायल
अस्पताल में भर्ती जख्मी युवक | Prabhat Khabar Network
कटोरिया के कसियानमा मोड़ पर टोटो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है.
कटोरिया (बांका) : आनंदपुर थाना क्षेत्र के कसियनमा मोड़ के समीप बुधवार को टोटो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक चालक युवक और टोटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी.
सीएचसी कटोरिया में कराया गया प्राथमिक उपचार
स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया लाया गया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार और डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
नारायणडीह और आकाकुरा गांव के रहने वाले हैं घायल
घायलों की पहचान आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी दामोदर दास के 22 वर्षीय पुत्र एवं बाइक चालक गुड्डु कुमार दास तथा आकाकुरा गांव निवासी सोमलाल मुर्मू की 35 वर्षीया पत्नी चांदमुनि हांसदा के रूप में हुई है.
बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड्डु कुमार दास बाइक से कटोरिया बाजार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान कसियनमा मोड़ के समीप सामने से आ रहे टोटो से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक गुड्डु कुमार दास और टोटो सवार चांदमुनि हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए