ePaper

परीक्षा के चौथे दिन तीनों केंद्रों से कुल 48 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 20 Feb 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा के चौथे दिन तीनों केंद्रों से कुल 48 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को कटोरिया प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

कटोरिया के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से चल रही परीक्षा

कटोरिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को कटोरिया प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यहां कड़ी सुरक्षा के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन हो रहा है. कटोरिया स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया, आदर्श परीक्षा केंद्र सह इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय व करझौंसा स्थित बुनियादी उच्च विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर केंद्र बनाए गए हैं. वहीं बीडीओ देवाशीष कुमार के अलावा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह बीईओ मनोज मिश्र, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, सीडीपीओ वंदना दास, पुलिस अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार दल-बल के साथ मॉनिटरिंग करते रहे. शुक्रवार को भी आम दिनों की तरह मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारियों ने नियमानुसार प्रवेश पत्र व आधार कार्ड की गंभीरतापूर्वक चेकिंग करके ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया. दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी. आदर्श परीक्षा केंद्र इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया में पहली पाली में 455 में से 450 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 463 में से 449 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पहली पाली में 437 में से 431 परीक्षार्थी व दूसरी पाली में 407 में से 404 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी. बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में पहली पाली में 537 में से 530 एवं दूसरी पाली में 551 में से 538 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक के रूप में इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह, इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय केंद्र में शिक्षक सुबोध कुमार सिंह एवं बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में प्राचार्य अजय कुमार मुस्तैद थे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद व प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार महतो दल-बल के साथ भ्रमणशील रहे.

चांदन के दोनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

चांदन. चांदन स्थित इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं एमएमकेजी प्लस-टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हुई. इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 378 छात्राओं में से तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं, जबकि दूसरी पाली में भी 393 छात्राओं में से तीन छात्राएं अनुपस्थित रही. एमएमकेजी उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 423 परीक्षार्थियों में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 334 परीक्षार्थियों में भी चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक सुमन सिंह व करुणा किस्कू ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इधर बीडीओ अजेश कुमार, बीईओ सुरेश प्रसाद ठाकुर,एमओ लक्ष्मीकांत रमानी लगातार परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग करते रहे.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन