सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय अपने-अपने मोबाइल से जख्मी का फोटो व विडियो बनाने लगे.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय अपने-अपने मोबाइल से जख्मी का फोटो व विडियो बनाने लगे. इस दौरान तीनों जख्मी दर्द से बीच सड़क पर कराहते रहे, लेकिन भीड़ में मौजूद किसी भी लोगों की संवेदना नहीं जागी. इसी दौरान बांका से अमरपुर अस्पताल आ रहे डॉ विकास सिंह की नजर भीड़ पर पड़ी. उन्होंने अपनी वाहन रोककर मानवता का परिचय देते हुए तीनों जख्मियों को अपने वाहन से अमरपुर अस्पताल लाया. जहां उन्होंने अस्पताल में पदस्थापित डॉ पंकज कुमार की मदद से जख्मी सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अनहार निवासी शशि शेखर, कुशमाहा गांव निवासी आर्यन कुमार तथा आकाश कुमार का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी शशि शेखर को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी आर्यन कुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपने मित्रों के साथ बाइक पर सवार होकर मंझगांय गांव से अपने घर कुशमाहा जा रहा था. तभी महगामा मोड़ के समीप बीच सड़क पर अचानक एक बच्चा दौड़ गया. जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन