मंच समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत विश्वम्भरचक गांव स्थित सोनमन नाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को संपूर्ण क्रांति मंच के बैनर तले एक बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत विश्वम्भरचक गांव स्थित सोनमन नाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को संपूर्ण क्रांति मंच के बैनर तले एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव त्रिपुरारी सिंह, वरिष्ठ जेपी कार्यकर्ता शिवनंदन चौबे, महिला जिलाध्यक्ष ललिता देवी तथा जिला के प्रधान सचिव सह बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी अजयकांत मिश्रा उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के क्रम में बांका आगमन पर भूमिगत सेनानियों की समस्याओं से अवगत कराने एवं दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान आगामी 18 मार्च को पटना में आयोजित आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने की अपील की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंच के सचिव रामविलास पंजियारा ने किया. इस मौके पर शंकर यादव, रविंद्र चौधरी, निर्मला देवी, सीताराम सिंह, रविंद्र कापरी, सैय्यद आसीन अली, मो समसु जोहा, शकुंतला देवी, सुषमा देवी, मुरली पोद्दार सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन