पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता बीकॉम के छात्र का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव के करेंगवा नदी के पास स्थित पलाश के पेड़ से लटकता एक युवक का शव रविवार की सुबह बरामद हुआ.

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद व डिप्रेशन में शनिवार की शाम घर से निकला था

कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव के करेंगवा नदी के पास स्थित पलाश के पेड़ से लटकता एक युवक का शव रविवार की सुबह बरामद हुआ. मृतक की पहचान मचना गांव निवासी श्रवण राय के 23 वर्षीय पुत्र सह बीकॉम के छात्र रूपेश कुमार राय 23 वर्ष के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर आनंदपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की. परिजनों के अनुसार, छात्र रूपेश कुमार शनिवार की शाम घर से निकला था. पारिवारिक विवाद के कारण वह तनाव में भी रह रहा था. खोजबीन के क्रम में ग्रामीणों द्वारा रविवार की फांसी के फंदे से लटकता शव देखा गया. इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनंदपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. इधर घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए कई साक्ष्य इकट्ठा किए. इस मामले में आनंदपुर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. वहीं पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृत छात्र की मां कुंती देवी, भाई संजय कुमार, बहन अनिता देवी व पिंकी देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है. वार्ड पार्षद बासुदेव पंडित ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना भी दी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन