बांका के महावीर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

Updated:
विज्ञापन

हनुमान जी तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका जिले के विभिन्न महावीर मंदिरों में हनुमान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया. मंदिरों में महाआरती का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मंगलवार को बांका शहर सहित जिलेभर के विभिन्न महावीर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. हनुमान भक्तों ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना की और लड्डू व अन्य मेवा-मिष्ठान का भोग लगाया. इसके बाद आरती, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. सुबह और शाम कई मंदिरों में महाआरती का आयोजन हुआ, जबकि पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन

संकट मोचन मंदिरों में सुबह से लगी रही भक्तों की कतार

अमरपुर बस स्टैंड और पंजवारा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही. मंदिर का पट सुबह 5 बजे खुला, जो रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा.

पंजवारा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश मंडल और सचिव विनय भगत ने बताया कि पुजारी बच्चेलाल मिश्रा की ओर से नियमित रूप से श्रृंगार पूजा, आरती, महाआरती, भंडारा और प्रसाद वितरण किया जाता है. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संध्या कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है.

मंदिर में बांका के आसपास के गांवों के अलावा झारखंड के विभिन्न गांवों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे.

भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा

शहर के भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में भी मंगलवार को विशेष पूजा आयोजित हुई. दोनों मंदिरों के पट सुबह 5 बजे ही खोल दिए गए. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना की.

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य बजरंगबली मंदिरों में भी शाम को आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा. कई मंदिरों में महाआरती का आयोजन होगा.

मंदार के मधुसूदन मंदिर में दिनभर विशेष पूजा

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना हुई. मंदिर के पुजारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे पंडित विंदेश्वरी झा उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा ने भगवान की प्रतिमा का महास्नान कराया.

दोपहर 12 बजे के बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा. शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा के बाद भव्य आरती का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट दोपहर 1 बजे दोबारा खोला जाएगा और देर शाम 7 बजे बंद कर दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन