बांका मंडी में आज क्या है गेहूं, चावल, दाल और सरसों का भाव? देखें पूरी रेट लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका मंडी में मंगलवार को खाद्यान्न, दलहन, तिलहन और फलों की खरीद-बिक्री हुई. दलहन और तिलहन की कीमतों में गुणवत्ता के आधार पर अंतर देखने को मिला, जबकि कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी रही. माल ढुलाई के बढ़ते खर्च का असर भी मंडी भावों पर पड़ रहा है.

विज्ञापन

बांका की मंडी में मंगलवार को व्यापारियों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. विभिन्न कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रहने से अधिकांश खाद्यान्न के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि दलहन और तिलहन की कीमतों में गुणवत्ता के आधार पर अंतर देखने को मिल रहा है. मंडी में अनाज, दाल, तेलहन और फलों की खरीद-बिक्री हुई.

विज्ञापन

सेब 160 तो अनार 140 रुपये किलो तक बिका

फल मंडी में मंगलवार को सेब 140 से 160 रुपये, अमरूद 80 से 120 रुपये और अनार 120 से 140 रुपये प्रति किलो बिका. वहीं केला 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन की दर से बिक्री हुआ.

शहर के सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च समेत बाहर से आने वाली कई सब्जियों के भाव में तेजी देखी गयी. आलू की कीमतों में भी रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव जारी रहा.

दलहन, तिलहन और मसालों के भाव में तेजी

स्थानीय व्यवसायिक मंडी के अनुसार आवक के आधार पर विभिन्न जिंसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. दलहन, तिलहन, सरसों और मसाला समेत कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी रही. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज सहित अन्य जिंसों के भाव में भी बदलाव देखा गया.

व्यापारियों के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति के कारण अधिकांश कृषि उत्पादों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है. लंबी दूरी और ईंधन की कीमतों के कारण थोक से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को अधिक परिवहन खर्च उठाना पड़ रहा है.

बांका मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों की आवक होती है. परिवहन खर्च बढ़ने का असर कारोबारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है.

बांका मंडी में आज के खाद्यान्न भाव

खाद्यान्नन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,200₹2,350
चावल मंसूरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
मसूर दाल₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,570₹2,870
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,700₹5,000
चीनी₹6,000₹6,500

नोट: मंडी भाव आवक, गुणवत्ता और स्थानीय बाजार की स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन