बभनगामा विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया विक्रमशिला विवि का शैक्षणिक भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बभनगामा द्वारा छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल का भ्रमण कराया गया.

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बभनगामा द्वारा छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल का भ्रमण कराया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वहां मौजूद पौराणिक एवं ऐतिहासिक अवशेषों को नजदीक से देखा और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. ऐतिहासिक धरोहरों को प्रत्यक्ष देखकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों का वास्तविक अनुभव कराना है. उन्होंने कहा कि हमारे जिले और आसपास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनसे नयी पीढ़ी को अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है. इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक हिमांशु कुमार, निलेश तिवारी, पुतुल कुमारी एवं सोनी कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी. सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें विक्रमशिला विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया. शिक्षकों ने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन