झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने थानाध्यक्षों को दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीपीओ की मौजूदगी में बॉर्डर को सील कर तलाशी अभियान चलाने के साथ-साथ अपने क्षेत्र के अपराधी पर नजर रखने का काम करें.

विज्ञापन

बौंसी. झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीपीओ की मौजूदगी में बॉर्डर को सील कर तलाशी अभियान चलाने के साथ-साथ अपने क्षेत्र के अपराधी पर नजर रखने का काम करें. ताकि झारखंड में जाकर यहां के अपराधी कोई अपराध ना करें. बुधवार को बांका पुलिस अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश के द्वारा बौंसी अनुमंडल कार्यालय, पुलिस अंचल कार्यालय और बौंसी थाना का निरीक्षण किया गया. एसडीपीओ अर्चना कुमारी की मौजूदगी में आठ थाना के थानाध्यक्ष भी इस मौके पर मौजूद थे. एसपी ने बौंसी थाना के विभिन्न मामलों के लंबित कांडों की समीक्षा करने के साथ-साथ स्टेशन डायरी से लेकर सभी प्रकार की दैनिक पंजी का बारीकी से अवलोकन कर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ फरार वारंटी की गिरफ्तारी, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन के साथ-साथ अवैध बालू और शराब तस्करों पर अपनी पैनी नजर रखने की बात कही. एसपी ने पुलिस अंचल कार्यालय और इंस्पेक्टर कार्यालय का भी निरीक्षण किया और लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. इस मौके पर बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष मंटू कुमार, बाराहाट के दीपक पासवान, पंजवारा के मनीष कुमार, धोरैया के अशोक कुमार, नवादा बाजार के पंकज किशोर सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन