ePaper

चालीस लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चालक फरार

Updated at : 25 Nov 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
चालीस लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चालक फरार

प्रखंड मुख्यालय के समीप नाकाबंदी करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय के समीप अवस्थित पुरानी अस्पताल के पास 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अमरजीत कुमार उर्फ बजरंगी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि रविवार की संध्या गुप्त सूचना मिली की प्रखंड मुख्यालय के समीप से शराब तस्करों के द्वारा शराब की खेप लेकर गुजरने वाली है. सूचना मिलते ही संध्या गश्ती में मौजूद दारोगा रामदानी सिंह को प्रखंड मुख्यालय के समीप नाकाबंदी करने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद उक्त दारागों के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के समीप नाकाबंदी करते हुए वाहन चेंकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस वाहन को देख एक बाइक चालक अपनी बाइक लेकर तेजी से भागने लगा. जिसे खदेड़कर बाइक पर देशी शराब का बोरा लिये एक युवक को पकड़ लिया गया. लेकिन बाइक चालक अपनी बाइक लेकर अँधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया. बोरे की तलाशी लेने पर बोरे में पॉलिथिन में बंधी में 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ. मौके से शराब जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने फरार युवक का नाम भरको गांव निवासी रूपेश यादव बताया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन