10 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पंजवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी गांव के समीप से बुधवार को 10 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी गांव के समीप से बुधवार को 10 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के भीखा गांव निवासी प्रकाश मिश्रा के तौर पर हुई है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगरी के समीप जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से चार अलग-अलग ब्रांड के 375 एमएल की 10 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जायेगा.

रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, केस दर्ज

पंजवारा. थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में बुधवार को केस दर्ज कराया है. पुलिस को दिये गये आवेदन में जगतपुर निवासी महेंद्र यादव पिता आनंदी यादव ने बताया कि उसने अपनी खरीदी व पुश्तैनी जमीन पर अपना घर बनाया है. इसमें मौजूद रास्ते को विपक्षी द्वारा घेरने का प्रयास किया जा रहा है. इसका विरोध करने पर गांव के रामोतार यादव, उसके पुत्र सौरव यादव व रामदेव यादव ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट की. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन