शहर के शास्त्री चौक स्थित मकान से में 31.2 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINOD RAO Updated At : 04 Jun 2026 7:25 PM

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के शास्त्री चौक समीप में कुछ लोग गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं. सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी अमर विश्वास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का किया खुलासा- गुप्त सूचना के आधार पर बांका एसडीओ के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई बांकाः बांका पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद गांजा की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के शास्त्री चौक समीप में कुछ लोग गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं. सूचना के सत्यापन के बाद डीएसपी अमर विश्वास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने बुधवार की शाम शास्त्री चौक स्थित छोटू कुमार एवं संतोष कुमार के मकान और दुकान में छापेमारी की. तलाशी के दौरान दो बोरे में रखे 31.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गांजा कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

आपस में चचेरे भाई हैं दोनों आरोपित

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपित छोटू कुमार और संतोष कुमार आपस में चचेरे भाई हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार शास्त्री चौक स्थित इलाके में लंबे समय से गुपचुप तरीके से पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री की जाती थी. पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गयी है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

टीम में यह थे शामिल

बांका एसडीपीओ अमर विश्वास, सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, एसआई जिबू कुमार यादव, मो. शहजाद, राहुल कुमार, संजय कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन